Breaking News

मुस्लिम आतंकी ने किया सनसनीखेज खुलासा, पुलिस के भी उड़ गए होश


जर्मनी में पर्यटक की चाकू से गोदकर हत्या करना वाला आईएसआईएस आतंकी शरण देने वाले ईसाइयों की जीभ काटकर उनकी हत्या करना चाहता था। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद जर्मनी की पुलिस व खुफिया एजेंसियां ज्यादा सतर्क हो गई हैं। जानकारी के अनुसार सीरियाई आतंकी अब्दुल्ला एएचएच (20) ने डेस्डेन इलाके में पर्यटक थॉमस एल (55) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। वारदात में उसने एक अन्य व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।बताया जा रहा है कि अब्दुल्ला ने 4 अक्टूबर को इस वारदात को अंजाम दिया था। वारदात से 5 दिन पहले ही उसे जेल से रिहा किया गया था। अब्दुल्ला को 18 साल की उम्र में जेल भेजा गया था। अब्दुल्ला युद्धग्रस्त सीरिया के अलेप्पो शहर से वर्ष 2015 में जर्मनी आया था। उस समय वह नाबालिग था और मई वर्ष 2016 में उसे शरणार्थी का दर्जा दिया गया था।मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार आतंकी ने अपने आपराधिक रेकॉर्ड के कारण वर्ष 2019 में नागरिकता खो दी थी, लेकिन उसे सीरिया में गृहयुद्ध के कारण वापस नहीं भेजा जा सका। रिपोर्ट में कहा गया है कि शरणार्थी रहने के दौरान अब्दुल्ला ने जर्मनी में आईएसआईएस के लिए भर्ती करना शुरू कर दिया और ईसाइयों को धमकी दी। जानकारी के मुताबिक अब्दुल्ला ने एक ईसाई व्यक्ति को लिखा, मैं आज तुम्हारी हत्या कर दूंगा। ईसाई तुम्हारा बड़ा मुंह है और मैं तुम्हारी जीभ काट दूंगा। वर्ष 2017 में उसे गिरफ्तार किया गया था और उसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kwcg9x

कोई टिप्पणी नहीं