एक बार फिर मुश्किल में योगी सरकार, हाथरस में फिर हुई हैवानियत, जानिए पूरा मामला

हाथरस में आज सुबह फिर एक बार एक बेटी जिंदगी की जंग हार गई। छह साल की बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत हुई कि पंद्रह दिन तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पंद्रह दिन पहले सादाबाद क्षेत्र के मई जटोई निवासी छह वर्षीय बालिका के साथ अलीगढ़ जिले के इगलास गांव में रेप की घटना हुई थी। पीड़िता का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने आज शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।परिजनों की मांग है कि जब तक सही आरोपी नहीं पकड़ा जाएगा और इगलास कोतवाल को निलंबित नहीं किया जाएगा, तब तक वह बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन परिवार का आरोप है कि पुलिस ने सही आरोपी को नहीं पकड़ा है। गौरतलब है कि हाथरस की ही दलित लड़की के साथ कथित गैंगरेप के मामले को लेकर पूरे देश में गुस्से और गम का माहौल है। यहां दलित युवती के साथ चार लोगों ने कथित गैंगरेप कर उसपर हमला किया था। कई दिनों तक इलाज के बाद पीड़िता की सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई थी, जिसे लेकर कई राजनीतिक पार्टियों ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iBwf51
कोई टिप्पणी नहीं