Breaking News

डीआरडीओ का एक और बड़ा कारनामा, उड़ेंगे चीन के होश, राजनाथ ने दी बधाई


सुपरसोनिक मिसाइल के क्षेत्र में भारत ने एक और छलांग लगाई है। भारत ने सोमवार को ओडिशा तट के ह्वीलर द्वीप से सुपरसोनिक असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (एसएमएआरटी) का सफल परीक्षण किया। इस परीक्षण के दौरान मिसाइल अपने सभी मानकों एवं अभियानगत प्रक्रियाओं पर खरी उतरी और निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया। इस सफलता पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।रक्षा मंत्री ने अपने एक ट्वीट में कहा, डीआरडीओ ने सुपरसोनिक असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (एसएमएआरटी) का सफल परीक्षण किया है। एंटी सब-मरीन युद्ध में स्टैंड ऑफ क्षमता बनाने की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण तकनीक साबित होगी। मैं इस उपलब्धि के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों एवं अन्य हितधारकों को बधाई देता हूं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33yxoWO

कोई टिप्पणी नहीं