सिर्फ बिहार नहीं बल्कि इस देश के चुनाव में किया गया है फ्री कोरोना वैक्सीन देने का वादा

अमेरिकी डेमोक्रटिक पार्टी की ओर से राष्टपति पद के चुनाव के उम्मीदवार जो बिडेन ने शुक्रवार को कहा कि यदि वह चुनाव जीत जाते हैं तो सभी नागरिकों को कोरोना का मुफ्त में टीका उपलब्ध राया जाएगा। बिडेन ने विलमिंगटन, डेलावर में एक भाषण में कहा, हमारे पास जब सुरक्षित और प्रभावी टीका होगा तो वह सभी के लिए मुफ्त होगा। आपके पास बीमा हो या न हो कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कोरोनो वायरस महामारी को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान को पूरी तरह असंगत बताया जिसमें कहा गया है कि उन्होंने ‘वायरस से लड़ना छोड़ दिया’ है। तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति बिडेन ने यह वादा ट्रंप के साथ हुए आमने-सामने की बहस के ठीक एक दिन बाद किया है, जिससे मतदाताओं की बड़ी संख्या उनके साथ आ सकती है। बिडेन ने कहा, कोविड-19 ने हाल के इतिहास में हमारे सामने आने वाली किसी भी चीज को बौना कर दिया है, और इसके धीमा होने का कोई संकेत नहीं दिखा रहा है। यह वायरस 223,000 से अधिक लोगों को मार चुका है। यह लगभग हर देश की ओर बढ़ रहा है। बिडेन (77) ने कहा, हम इस संकट में आठ महीने से अधिक समय से जूझ रहे हैं जबकि राष्ट्रपति के पास अभी भी कोई योजना नहीं है। गौरतलब है कि ट्रंप ने पिछली रात बहस के दौरान, एक वैक्सीन के बारे में घमंड से इतराते हुए कहा था कि यह एक सप्ताह के भीतर आ रही है। उन्होंने हालांकि मॉडरेटर के टोकने पर पीछे हटते हुए कहा कि उनका कथन ‘गारंटी’ नहीं माना जा सकता। गौरतलब है कि बिहार चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए बीजेपी ने सभी प्रदेशवासियों को फ्री में कोरोना वैक्सीन दिए जाने का वादा किया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37BclFc
कोई टिप्पणी नहीं