कंगना तू ‘हरामखोर’, कंगना तू नमक हरामी, जिस थाली में खाई उसी को आंख दिखाई

बॉलीवुड की क्वीन अब बन गई है विवादों की क्वीन। ऐक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच जुबानी युद्ध बढ़ता ही जा रहा है। जब से कंगना की शिवसेना घर तोड़ा है तब से कंगना लगातार शिवसेना पर बरस रही है और मुंबई को POK का नाम देने और ड्रग्स अण्डा कहने के बाद से महाराष्ट्र सरकार कंगना के पीछे हाथ धोकर पीछे पड़ गई है। इन दोनों के बीच तनातनी लगातार चल रही है। हाल ही में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बिना नाम लिए कंगना रनौत पर तंज कसा है जिसमें कंगना के बयानों का हवाला देते हुए कंगना को नमक हरामी बताया है। इसी का जवाब कंगना ने भी ट्वीट कर सीधा उद्धव ठाकरे को ईंट का जवाब पत्थर से देकर चेताया है। बता दें कि उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार, मुंबई पुलिस, उनके परिवार यहां तक कि अपने बेटे आदित्य ठाकरे पर उछाले गए कीचड़ का जवाब कंगना को नमक हराम कह कर साफ करने की कोशिश की हैं। कंगना का बिना नाम लिए उद्धव ने तंज कसते हुए कहा कि किसी ने कहा था कि मुंबई पीओके की तरह है। उद्धव इसके जवाब में कहा कि ये लोग मुंबई में काम करने आते हैं और फिर शहर का नाम बदनाम करते हैं ये लोग एक तरह से नमक हरामी है। इसी तरह से महाराष्ट्र के शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने भी कंगना पर हमला बोला है और वह अपने एक बयान में कंगना रनौत को हरामखोर बोल दिया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ouQo0w
कोई टिप्पणी नहीं