Breaking News

पति के सामने दलित महिला का रेप करने वाले हैवानों को ता-उम्रकैद की सजा


राजस्थान के अलवर जिले में साल 2019 में एक दलित महिला के साथ उसके पति के सामने ने 5 दरिंदों ने मिलकर बलात्कार किया। महिला की उम्र महज 19 साल की ही थी। कोर्ट ने सभी पांचों आरोपियों को ता-उम्रकैद की सजा सुना दी है लेकिन 1 आरोपी को 5 साल की सजा सुनाई है। जिससे महिला को न्याय मिला है। बता दें कि देश में एससी/एसटी केसों के लिए गठित विशेष अदालत ने यह सजा सुनाई है। बता दें कि राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी इलाके में 26 अप्रैल 2019 को एक दलित महिला से पांच लोगों ने उसके पति के सामने गैंगरेप किया था। इस मामले पर पीड़िता के दलित होने पर लोकसभा चुनाव के दौरान इस पर काफि सियसत शुरू हुई थी। जिस तरह से बिहार में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मुद्दा चल रहा है। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीड़िता की एफआईआर में देरी को लेकर राजस्थान अशोक गहलोत सरकार पर निशाने साधे थे। इस केस को लेकर राजस्थान सरकार की बहुत आलोचना हुई थी। जब दरिंदों ने पीड़िता का रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था उस पर अशोक गहलोत सरकार ने कोई ऐक्शन नहीं लिया। जब राज्य सरकार इस मामले को लेकर काफी किरकिरी हुई तो लापरवाही बरतने की वजह से तबके एसपी राजीव पाछर को हटा दिया था साथ ही थानागाजी के एसएचओ सरदार सिंह को सस्पेंड कर दिया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iAS4Sj

कोई टिप्पणी नहीं