Breaking News

प्रेस कांफ्रेंस से पहले तेजप्रताप की तबियत खराब, बेहोश होकर गिरे


आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप की शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ गई।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तेजप्रताप अपने आवास पर बेहोश होकर गिर पड़े। घर में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच अफरातफरी मच गई।बताया गया कि आनन फानन में एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया और तेजप्रताप को अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि सूचना पाकर तेजप्रताप के भाई तेजस्वी और उनकी मां राबड़ी भी वहां पहुंचे हैं। शाम को उन्हें महागठबंधन के प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होना था। आनन-फानन में उनका नेम प्लेट हटा दिया गया। मां राबड़ी देवी तुरंत उनके आवास पहुंची। हालांकि तेज प्रताप यादव एक घंटे पहले ही अपनी मां राबड़ी से मिलकर घर पहुंचे थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30ullaK

कोई टिप्पणी नहीं