Breaking News

चीन से डरा दुनिया का सबसे खूंखार तानाशाह, आ रही है ऐसी खतरनाक चीज


उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की नई सनक सामने आई है। किम ने देश के लोगों को कोरोना के प्रति सावधान किया है। उनके मुताबिक चीन से अब यलो डस्ट (पीली धूल) के बादल आ रहे हैं और इससे कोरोना फैला सकता है। अत: घर में रहें और सावधानी बरतें।जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया के तानाशाह किम के प्रशासन ने देश के लोगों को आगाह किया है कि चीन से रहस्यमय यलो डस्ट (पीली धूल) के बादल आ रहे हैं और देश में कोरोना को फैला सकते हैं। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने कहा कि इस पीली धूल से कोरोना फैलने के खतरे को देखते हुए नागरिक घर के अंदर ही रहें और खिड़की को बंद रखें।जानकारी के अनुसार दुनिया से खुद को अलग रखने वाले उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उसके यहां पर कोरोना का कोई मामला नहीं आया है, लेकिन चेतावनी दी कि वायरस हवा से भी ट्रांसफर हो सकता है। इस आदेश के आने के बाद प्योंगयांग की सड़कें वीरान हो गईं और माना जा रहा है कि लोगों ने किम जोंग उन के इस आदेश का पूरी तरह से पालन किया।मीडिया में छपी खबरों के अनुसार यलो डस्ट के अंदर नुकसान पहुंचाने वाले तत्व हैं और इसका सीधे मानव के सांस लेने के तंत्र पर असर पड़ता है। विश्व में फैल रहे नए कोरोना वायरस के संक्रमण और हवा से इसके प्रसार को देखते हुए यह जरूरी है कि यलो डस्ट से सतर्कतापूर्वक निपटा जाए और जरूरी कदम प्रमुखता से उठाए जाएं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3miZNXg

कोई टिप्पणी नहीं