Breaking News

अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगानी वालीं एक्ट्रेस पायल ने थामा इस पार्टी का हाथ


फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ बलात्कार आ आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष सोमवार को भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) में शामिल हो गईं। पायल ने पार्टी प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री राम दास आठवले की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुयी। आठवले ने इस अवसर पर कहा, पार्टी में शामिल होने के लिये मैं उनका धन्यवाद करता हूं और उनका स्वागत करता हूं। कश्यप ने पायल के आरोपों से इनकार किया है। जानकारी के मुताबिक, पायल को पार्टी की महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि बीते कई दिनों से ऐसी चर्चा थी कि पायल आठवले की पार्टी में शामिल हो सकती हैं। सोमवार को इन अटकलों पर विराम लग गया जब पायल ने एक खास कार्यक्रम में आरपीआई का झंडा थाम लिया।आप को बता दें कि पायल घोष मीटू मुहिम के दौरान चर्चा में आई थीं। उन्होंने हाल ही में फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर मी टू का आरोप लगाया था। इस बाबत उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया था। हालांकि उनके इस आरोप का अनुराग कश्यप की तरफ से खंडन किया गया था। तब केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई के मुखिया रामदास आठवले ने पायल घोष का इस मामले में समर्थन किया था और उन्होंने पायल घोष से मुलाकात भी की थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J6YKeN

कोई टिप्पणी नहीं