घर और समाज से भागे प्रेमी जोड़ों के लिए जन्नत जैसी है ये जगह

दुनिया में प्रेमी जोड़ों की हत्या करना बहुत ही मामूली बात है। इन जोड़ो को कभी घर तो कभी समाज का हर बार सामना करना पड़ता है। लोग इनको खुश नहीं रहने देते हैं। या तो इनको मौत के घाट उतार देते हैं या फिर अलग कर अनचाहे व्यक्ति से शादी कर देते हैं। जिससे वो जिंदगी भर खुश नहीं रह पाते हैं। भारतीय संस्कृति में किसी दूसरे धर्म में या जात में अच्छा नहीं माना जाता है।इन सब बातों से डर कर प्रेम युगल घर छोड़ कर समाज और परिवार से दूर चले जाते हैं। कई होते हैं जो परिवार की पकड़ में नहीं आते हैं और कुछ पकड़ में आ जाते हैं फिर उनको यातनाएं दी जाती हैं। ये खबर उन प्रेमी जोड़ों के लिए हैं जो घर से भाग गए हैं या भागना चाहते हैं। प्रेम युगल के लिए सबसे सुरक्षित जगह हैं हिमाचल प्रदेश के कुल्ली में बसा शंगचूल महादेव मंदिर।यहां कुल्लू जिले के शांघड़ गांव में खास परंपरा है कि अगर कोई प्रेमी जोड़ा यहां पहुंच जाता है तो उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। यहां गांव के लोग भागे हुए प्रेमी जोड़ों के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था खुद करते हैं। यहां की मान्यता है कि गांव के लोग देवता के आदेशों के तहत इन लोगों की रक्षा करते हैं। यहां आए हुए प्रेमी युगल के ऊपर किसी भी कानून का असर नहीं पड़ता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36wR1QI
कोई टिप्पणी नहीं