कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, कोरोना से संक्रमित हुए ये वरिष्ठ नेता, ट्वीट कर की ऐसी अपील

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने पिछले कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से खुद को पृथक कर लेने की अपील भी की है। पटेल ने ट्वीट किया, जांच में मेरे कोविड 19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मैं हाल में अपने संपर्क में आए लोगों से आग्रह करता हूं कि वे खुद को पृथक कर लें। बता दें कि देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से हुई कुल मौतों में से 50 प्रतिशत से अधिक यानी 55 हजार 46 लोगों की मौत तीन राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में हुई हैं जबकि पूरे देश में इस घातक संक्रमण के कारण 98678 लोगों की जान जा चुकी हैं। कोरोना से पूरे देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कहर से अब तक 36662, तमिलनाडु में कोरोना से 9520 और कर्नाटक में 8864 लोगों की मौत हो चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों की कुल संख्या अब 6,312,585 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 85376 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 52,73,202 हो गयी है। संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या घटने से सक्रिय मामलों की संख्या में 264 बढकऱ 940705 हो गई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GtShcE
कोई टिप्पणी नहीं