सुशांत केस: हत्या नहीं सुशांत ने की आत्महत्या
बॉलीवुड में अभी घमासान मचा हुआ है। कभी कंगना रानौत तो कभी पायल घोष सुर्खियों में हैं। इसी तरह से फिल्म इंडस्ट्री की में सबसे ज्यादा सुर्खियों में है वो सुशांत सिंह राजपूत की मौत है। इस मौत से बॉलीवुड का काला सच सामने आया है। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कैसे हुई ये बात अभी कर राज बनी हुई है। काफी गहन जांच पड़ताल करने के बाद भी इसका पता नहीं चल पाया है। मौत के मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन एस बार चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बता दें एम्स के डॉक्टरों के पैनल कहा कि सुशांत सिंह की मौत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या से हुई है। इस खबर ने बॉलीवुड को ही नहीं लोगों को भी हैरत में डाल दिया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों ने सीबीआई को इस बात की खबर दी है। जो लोग सुशांत की मौत को हत्या का नाम दे रहे थे उनका ये मानना भ्रम साबित हो गया है। वैसे तो ये भ्रम अभिनेता के परिवार और उनके वकील को था। सुशांत के फैंस भी यही मान रहे थे कि सुशांत की हत्या की गई है। लेकिन एम्स ने इस भ्रम को खारिज कर दिया है। एम्स की ये रिपोर्ट आने के बाद सीबीआई सुशांत की मौत की कड़ियों को जोड़ने में लग गई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jspYd7
कोई टिप्पणी नहीं