Breaking News

बिहार चुनाव: नरेंद्र मोदी के काम और नीतीश कुमार नाम पर चुनाव लड़ेगी एनडीए


बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर बैठक हुई है। नड्डा के आवास पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम Devendra fadnavis और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में चार घंटे तक बैठक चली। इसमें शामिल होने के लिए बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह भी पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा की जा रही है साथ ही एलजेपी के साथ गठबंधन के फार्मूले पर भी चर्चा हो रही है। हालांकि चिराग पासवान एनडीए में रहेंगे या नहीं, इस पर अभी तक संशय कायम है। बैठक में थोड़ी देर के लिए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और संगठन मंत्री नागेंद्र भी शामिल हुए। बैठक के बाद बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने मीडिया से कहा कि एनडीए एकजूट है और जदयू, भाजपा, लोजपा और जीतन राम मांझी की पार्टी मिल कर चुनाव लड़ेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के काम और नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए चुनाव मैदान में जाएगी। लेकिन, सीट शेयरिंग में अमित शाह की एंट्री के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि लोजपा को भी मन मुताबिक सीट देकर एनडीए में ही बनाए रखने की कोशिश की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि एनडीए के सभी घटक दल के नेता दिल्ली में ही मिल-बैठकर सीटों का औपचारिक ऐलान करेंगे। आपको बता दें कि सीट शेयरिंग को दिल्ली में जुटे एनडीए नेताओं के बीच बुधवार को भी बैठक हुई थी लेकिन कोई फैसला नहीं हो पाया। एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों के बीच मुलाकातों का दौर चला, पर सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cN17y5

कोई टिप्पणी नहीं