मुर्गे ने किया पुलिस अधिकारी का मर्डर, देखते रह गए साथी, जानिए कहां हुई ये सनसनीखेज वारदात

फिलीपीन्स में मुर्गों की लड़ाई की सूचना पर कार्रवाई करने गए पुलिस अधिकारी की मुर्गे के हमले में मौत हो गई। मुर्गे के पैर में ब्लेड लगे थे और उससे पुलिस अधिकारी के पैर की धमनी कट गई।इससे पुलिस अधिकारी लेफ्टिनेंट क्रिस्टिचन बोलोक की मौत हो गई। सान जोसे शहर में कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया और मौके से दो मुर्गों को बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार नॉर्दन समर इलाके में हुई इस घटना में मुर्गे के पैर में लगी ब्लेड पीडि़त की बाईं जांघ की धमनी में फंस गई और उसको काटते हुए निकल गई। इससे पुलिसकर्मी के पैर से काफी खून निकल गया और उसकी मौत हो गई। फिलीपीन्स में मुर्गे की लड़ाई को तुपडा़ कहा जाता है और यह काफी लोकप्रिय है। लोग इस पर पैसा लगाते हैं। हालांकि इसे वहां पर गैर कानूनी घोषित किया हुआ है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jEESfw
कोई टिप्पणी नहीं