कोरोना पॉजिटिव डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐसा काम, अस्पताल के डॉक्टर्स के भी उड़े होश

दुनियाभर में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब खुद इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं और फिलहाल वाल्टर रीड अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच बीती शाम ट्रंप अस्पताल के बाहर खड़े अपने समर्थकों को सरप्राइज देने के लिए कार में वार्ड से बाहर निकले। अब ट्रंप की इस लापरवाही की आलोचना हो रही है। वहीं अस्पताल के डॉक्टर्स ने भी राष्ट्रपति ट्रंप पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की शुरुआत से ही ट्रंप ने मास्क पहनने को लेकर मजाक बनाया और इसे गैर जरूरी माना। जिसे अमरीका में संक्रमण अधिक फैलने के कारणों में से एक माना जा रहा है।अपने प्रशंसकों से मिलने से पहले ट्रंप ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह अपने समर्थकों से मिलने बाहर आ रहे हैं। ट्रंप ने कहा, मैंने कोविड-19 के बारे में बहुत कुछ सीखा है। वास्तव में, मैंने इसे स्कूल जाकर सीखा है। यह असली स्कूल है। मैं यहां चीजों को समझ रहा हूं। मैं आपको इस बारे में बताऊंगा। ट्रंप की इस सरप्राइज विजिट के दौरान उनकी एसयूवी का ड्राइवर डरा हुआ दिखा। हालांकि ड्राइवर ने पीपीई किट, मास्क, फेस शील्ड के साथ ही दस्ताने भी पहन रखे थे।वहीं डॉक्टरों का कहना है कि ट्रंप कोरोना संक्रमित हैं, इसलिए उन्हें खुद को सबसे अलग रखना चाहिए। उन्हें लोगों से दूरी बनानी चाहिए।जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय के डॉक्टर जेम्स फिलिप ने कहा, राष्ट्रपति ने जिस एसयूवी के जरिए अपने प्रशंसकों से मुलाकात की, वह बुलेटप्रुफ है और केमिकल हमले से बचने के लिए भी सुरक्षित है। इस बात को देखते हुए इस कार के भीतर संक्रमण का खतरा सबसे अधिक है। उनका गैर जिम्मेदाराना रवैया चौंकाने वाला है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d2TJ1Q
कोई टिप्पणी नहीं