Bihar Election - महागठबंधन में सीटें फाइनल, 144 पर आरजेडी, 70 पर कांग्रेस चुनावी लड़ेगी

बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्म्युला फाइनल हो गया है। शनिवार 3 अक्टूबर को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीट बंटवारे की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव में आरजेडी 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें कि कांग्रेस 70 सीटों दी गई हैं। साथ ही पार्टी वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। सीपीएम को 4 सीटें, सीपीआई को 6, सीपीआई माले को 19 सीटें दी गई हैं। हेमंत सोरेन की जेएमएम और वीआईपी को आरजेडी अपने कोटे से सीट देगी। इसी बीच सीट शेयरिंग से नाराज मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने टिकट बंटवारे को लेकर हंगामा किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। 25 सीटों की मांग के साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार किया और उठकर बाहर चले गए। सीट बंटवारे से नाराज वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन के डीएनए में खोट है। दिनभर राबड़ी आवास पर बैठने के बाद उनसे यह वादा किया गया था कि 25 सीटें और उपमुख्यमंत्री पद ऑफर किया जाएगा, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने उनकी पीठ में खंजर भोंका है। मुकेश सहनी के मंच छोड़ते ही नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी। समर्थकों ने लगाए तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34pZmTA
कोई टिप्पणी नहीं