Breaking News

बिहार चुनाव से पहले भाजपा एक्शन मूड में दिखी भाजपा, 4 नेताओं ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतरने पर कड़ा रुख इख्तियार करते हुए आज समस्तीपुर के भाजपा जिला मंत्री सुंदेश्वर राम एवं कर्नल राजीव रंजन समेत चार नेताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने रविवार को यहां बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने राजग प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे समस्तीपुर भाजपा के जिला मंत्री सुंदेश्वर राम एवं कर्नल राजीव रंजन समेत चार नेताओं को पार्टी से छ: वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। कुशवाहा ने बताया कि भाजपा के जिला मंत्री सुन्देश्वर राम कल्याणपुर से, कर्नल राजीव रंजन समस्तीपुर से, विश्वनाथ चौधरी उर्फ तूफान विभूतिपुर से और अजय कुमार झा उजियारपुर विधानसभा सीट से राजग प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे है। इस कारण इन नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mm57ZS

कोई टिप्पणी नहीं