Breaking News

लगातार 27वें दिन तक मिली बड़ी खुशखबरी, आज इतनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत


विश्व के कई प्रमुख देशों में वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी रहने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में गुरुवार को लगातार 27 वें दिन भी दोनों ईंधन की कीमतों में कोई घटबढ़ नहीं हुई। डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 37 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल की कीमत में लगातार नरमी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट का दौर जारी है। ब्रेंट के दाम 41 डॉलर प्रति बैरल के नीचे तक फिसल गए हैं। अमेरिका में तेल भंडारण बढऩे और मांग को लेकर चिंता से कच्चे तेल में कमजोरी बनी हुई है। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से मांग को लेकर भी चिंता सता रही है। अमरीका और यूरोप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से मांग को लेकर चिंता है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34E7ilA

कोई टिप्पणी नहीं