Breaking News

जुलाई 2021 तक 25 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन देने का टारगेट: हर्षवर्धन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपने साप्ताहिक प्रोग्राम संडे संवाद कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 और इसके वैक्सीन से जुड़े कई सवालों के जवाब देते हुए कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य है कि जुलाई 2021 तक 25 करोड़ लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था उपलब्ध हो जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन तैयार हो जाने के बाद टीकाकरण की योजना बनाई जा रही है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश के प्रत्येक नागिरक को वैक्सीन उपलब्ध हो इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमारी सरकार रात-दिन काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार 40 से 50 करोड़ डोज हासिल करने और फिर उसके इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय वैक्सीन निर्माताओं को पूरा समर्थन दे रही है। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय एक फॉर्म तैयार कर रहा है। इसमें राज्य प्राथमिकता वाले ग्रुप्स का विवरण भरेंगे। इन लोगों को पहले वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के मैनेजमेंट में लगे हेल्थ वर्कर्स के लिए सबसे पहले टीकाकरण की व्यवस्था की जाएगी। इन हेल्थ वरकर्स में सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिक्स, स्टाफ, आशा वर्कर्स, सफाई कर्मचारी शामिल होंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iwkGfp

कोई टिप्पणी नहीं