Breaking News

शानदार लुक्स वाली 2020 Hyundai i20 की लॉन्चिंग डेट आई सामने

नई दिल्ली। हुंडई इंडिया नेक्स्ट जेनरेशन की 2020 i20 ( 2020 Hyundai i20 ) को अगले महीने 5 नवंबर को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने 2020 Hyundai i20 के लिए 21,000 रुपये की राशि में प्री-बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है और कार पहले ही डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। नई i20 को मैग्ना, स्पोर्ट्ज, एस्टा और एस्टा (ओ) वेरिएंट में पेश किया जाएगा और इनमें से इंजन और गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन की एक विस्तृत श्रृंखला चुनने के लिए होगी। इससे पहले कोरियाई कार निर्माता के नए मॉडल में ऐसा देखा जा चुका है।

कार चलाते हैं तो ध्यान रखें काम की ये 7 बातें, हमेशा रहेगी हैप्पी जर्नी

नई i20 अपने इंजन लाइन-अप को मिनी एसयूवी हुंडई वेन्यू के साथ शेयर करेगी। ऐसे में 2020 i20 में इंजन के तीन विकल्प होंगे। इनमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। गियरबॉक्स के विकल्पों में पेट्रोल इंजन के साथ एक IVT (CVT) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 1.0-लीटर-टर्बो इंजन के साथ सात-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) या छह-स्पीड iMT गियरबॉक्स शामिल होगा। जबकि पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड के रूप में दिया जाएगा।

कोरियाई कार निर्माता का कहना है कि नई i20 को चार तत्वों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है जो कि अनुपात, वास्तुकला, डिजाइन और तकनीक हैं। नई i20 के केबिन को पूरी तरह से नया बनाया गया है और यह ऑल-ब्लैक में नजर आने की संभावना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35DYkUN

कोई टिप्पणी नहीं