Breaking News

Samsung Galaxy Book Flex 5G फ्लैक्सिबल लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स व कीमत

नई दिल्ली। Samsung ने अपने पहले 5G फ्लैक्सिबल लैपटॉप Samsung Galaxy Book Flex 5G को लॉन्च कर दिया गया है। इस लैपटॉप में टच स्क्रीन दिया गया है और इस फ्लैकिस्बल लैपटॉप में Intel के 11th Gen Core प्रोसेसर है। इसमें Intel Evo प्लेटफॉर्म का यूज है जो एडवांस कम्प्यूटिंग से लैस है।

Samsung Galaxy Book Flex 5G में 11th Gen Intel Core Mobile PC का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G और लेटेस्ट Wi-Fi 6 फीचर दिया गया है। इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में S Pen फीचर दिया गया है। इसकी खासियत है कि इसे एक टैब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 2 की 18 सितंबर को सेल, जानें Features

Galaxy Book Flex 5G में पावर के लिए 69.7Wh की दमदार बैटरी दी गयी है। इसमें 16GB रैम व 512GB ROM दिया गया है। इसमें गेमिंग के दौरान 60 फ्रेम्स प्रति सेकेंड पर विजुअल्स मिलेगा। इस लैपटॉप का वजन महज 1.26 किलोग्राम है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2F5KEIm

कोई टिप्पणी नहीं