IPL के बीच आई बुरी खबर, दो क्रिकेटर्स की हुई मौत, जानिए कैसे

मेघालय के पूर्व खासी हिल्स जिले के मावनेई में भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण कई मकान ढह गए। मलबे में दबने से दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मावनेई इलाके में राज्य की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकीं क्रिकेटर रजिया अहमद और स्थानीय खिलाड़ी फिरोजिया खान के शव मलबे से निकाले गए। पूर्व खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लापता लोगों को तलाशा जा रहा है। मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव गिडिओन खारकोंगोर ने कहा कि रजिया 2011-12 से राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व करती आ रही थीं। विभिन्न खिलाड़ियों ने रजिया की मौत पर शोक व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश ने राज्य में भारी तबाही मचाई है। राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों को मलबा हटाने के काम में लगाया गया है। भूस्खलन के बाद कई जगह रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं। वैकल्पिक रास्तों से यातायात डायवर्ट किया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RZEv3U
कोई टिप्पणी नहीं