Breaking News

कंगना ने बीएमसी की टीम को बताया बाबर की सेना, कहाः यह मंदिर फिर बनेगा


बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चल रही जुबानी विवाद के बीच आज मुंबई में एक्ट्रेस के ऑफिस पर बीएमसी ने बड़ी कार्रवाई की। बीएमसी ने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना रनौत के दफ्तर के अवैध निर्माण ध्वस्त किए। इस बीच कंगना ने बीएमसी की टीम को बाबर की सेना बताया। कंगना ने कहा कि बाबर यह मंदिर फिर बनेगा। बीएमसी अफसरों का कहना है कि कंगना के दफ्तर के अंदर कई अवैध निर्माण किए गए हैं और इसलिए कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों ही बीएमसी टीम ने कंगना रनौत के दफ्तर का मुआयना किया था और पाया था कि ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कई अवैध निर्माण किया गया है। यह दफ्तर कंगना रनौत के स्वामित्व वाली मणिकर्णिका प्रोडक्शंस का है। कंगना ने इसी के साथ कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें बीएमसी के अफसर उनके दफ्तर पर कार्रवाई कर रहे थे।बता दें कि कंगना के ऑफिस पर बीएमसी की कार्रवाई अब पूरी हो चुकी है। अब BMC के कर्मचारी दफ्तर से बाहर निकल आए हैं। करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारी अपनी कार्रवाई पूरी कर बाहर निकल चुके हैं, जिनके हाथों में ड्रिलिंग मशीन से लेकर बड़े-बड़े हथौड़े और रॉड्स वगैरह नजर आ रहे थे। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मुंबई में अपनी संपत्ति पर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा की जा रही तोड़फोड़ के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई शुरू कर दी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DFSkAO

कोई टिप्पणी नहीं