बिहार में बीजेपी और नीतीश का खेल बिगाड़ेंगे ओवैसी, इस पार्टी के साथ किया गठबंधन

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी को मजबूती देने के लिए समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक के सतह गठबंधन करने का फैसला लिया है।इस बारे में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि बिहार चुनाव के लिए एआईएमआईएम और समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक गठबंधन करने जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि बिहार चुनाव यूडीएसए गठबंधन देवेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में लड़ेगा। ऐसी पार्टियां, जो साम्प्रदायिकता के खिलाफ लड़ना चाहते हैं उनका स्वागत है।ओवैसी ने ये भी कहा कि हमारे बारे में पुराना रिकॉर्ड बताता है कि हम किसी से नहीं डरते हैं। हम चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा में आरजेडी ने कितनी सीट जीती है। किशनगंज में अगर हमारी पार्टी नहीं खड़ी तो कांग्रेस वहां से नहीं जीत पाती। बीजेपी अगर जीत रही है तो उसकी जिम्मेदार आरजेडी है। हैदराबाद में मैंने बीजेपी को हराया, शिवसेना को हराया। महागठबंधन अब नहीं रहा। बताते चलें कि ओवैसी ने पहले ही बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया था। ओवैसी की एआईएमआईएम 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ये पहले ही बताया जा चुका है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EjOgGW
कोई टिप्पणी नहीं