Breaking News

खुशखबरीः सोना-चांदी में त्योहारी सीजन से पहले की बड़ी गिरावट, जानिए कितनी है कीमत


वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में हुई बड़ी गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा, जिससे सोना दो हजार रुपये से अधिक की और चांदी 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी।अंतरराष्ट्रीय बाजार में समीझाधी अवधि मेंं सोना हाजिर 79.97 डॉलर गिरकर 1873.83 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिका सोना वायदा भी इस दौरान 84.40 डॉलर की गिरावट लेकर 1879.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी हााजिर 4.19 डॉलर की गिरावट के साथ 22.95 डॉलर प्रति औंस पर रही। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में साप्ताह के दौरान 2079 रुपये की गिरावट लेकर 50 हजार रुपये के स्तर से नीचे 49497 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह से सोना 2102 रुपये उतरकर 49458 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। समीझाधीन अवधि में चांदी 10287 रुपये की गिरावट के साथ 58230 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 9910 रुपये टूटकर 58210 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30bWQze

कोई टिप्पणी नहीं