Breaking News

भाजपा नेता के घर बमबारी, इलाके में फैला तनाव


त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुटबाजी खुलकर सामने आ गयी है और इसी कड़ी में विरोधी गुट के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर पार्टी के जोलाइबरी मंडल अध्यक्ष तमल वैद्य और उनके करीबी संजीव वैद्य के घर पर बम फेंका। इस घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ मगर इसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। उल्लेखनीय है कि पार्टी के कईं नेता तथा विधायक हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव के खिलाफ बगावती रूख अपनाए हुए हैं। इस तरह की झड़पें पिछले कुछ महीनों से राज्यभर में भाजपा तथा उसकी सहयोगी पार्टी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्वीपुरा के बीच देखने को मिली हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/360ehXh

कोई टिप्पणी नहीं