सावधानः विदा लेने से पहले मॉनसून दिखाएगा अपना रौद्र रूप, इन राज्यों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग ने 23 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को असम, मेघालय और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात रीजन, कोंकण, गोवा, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पांडिचेरी में बहुत तेज बारिश के आसार हैं। वहीं, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और करईकल में बिजली के साथ बरसात की संभावना जताई गई है। साथ ही दक्षिण पश्चिम अरब सागर, महाराष्ट्र के तटीय इलाकों और पूर्वी-मध्य अरब सागर के इलाकों में 45-55 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान मछुआरों को तट पर न आने की सलाह दी है।गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और करईकल में भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और करईकल में बिजली चमकने के साथ बारिश की आशंका है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर इलाके में 44-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।मौसम विभाग के मुताबिक 25 सितंबर को बिहार के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में तथा ओडिशा, असम, मेघालय और तेलंगाना में तेज बारिश होने के आसार हैं। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बिजली के साथ बारिश होगी। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम अरब सागर में तेज हवाएं चलेंगी। वहीं 26 सितंबर को बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होगी। ओडिशा और रायलसीमा में बिजली के साथ बरसात के आसार हैं। वहीं दक्षिण पश्चिम अरब सागर में आंधी आने के आसार हैं। इस दौरान 44-55 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RSqiWd
कोई टिप्पणी नहीं