छोटे से राज्य पर कोरोना का कहर, एक झटके में सामने आए इतने मरीज

त्रिपुरा में प्रतिदिन बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 341 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 24127 हो गई है।शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 509 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक राज्य में 17464 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। राज्य में कुल 6378 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है।राज्य में बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। राज्य में अब तक 262 मरीजों की मौत भी हुई है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 5 और मरीजों का निधन हुआ है। राज्य में एक्टिव मामले 26.4 फीसद है। स्वस्थ होने वाले 72.4 फीसद है। अब तक राज्य में 93111 लोगों की जांच हुई है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 2 फीसद है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kNm4Me
कोई टिप्पणी नहीं