आज सोने नहीं चांदी की कीमतों ने दी बड़ी खुशखबरी, एक झटके में हो चुकी है इतनी सस्ती

स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ, लेकिन चांदी में गिरावट दर्ज की गई। आज चांदी करीब 1000 रुपए नीचे गिरी। शुरुआती कारोबार में ही चांदी ने 67,688 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर और 67,288 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम स्तर छू लिया।इससे पहले मंगलवार को सर्राफा बाजार में सिर्फ सोने में ही बढ़त नहीं देखी गई, बल्कि चांदी को भी भारी लिवाली का समर्थन मिला और इसकी कीमत 2,246 रुपये की तेजी के साथ 72,793 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई जो विगत कारोबारी सत्र में 70,547 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव मामूली तेजी के साथ 28.77 डॉलर प्रति औंस बोला जा रहा था।आर्थिक सुस्ती, अमेरिका-चीन के बीच तकरार और डॉलर में कमजोरी से सोने और चांदी की तेजी को आगे भी सपोर्ट मिलने के आसार हैं। कमोडिटी विशेषज्ञों की माने तो सोने और चांदी के प्रति निवेशकों को आकर्षण अभी कायम है क्योंकि कोरोना का कहर अभी टला नहीं है और शेयर बजार में अनिश्चितता बनी हुई है। विशेषज्ञ बताते हैं कि महंगी धातुओं के प्रति निवेशकों का आकर्षण कम नहीं हुआ है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EF7mHN
कोई टिप्पणी नहीं