अब नेपाल के लिए खतरा बन चुका है चीन, इस जगह पर कर लिया है कब्जा, सामने आई ऐसी रिपोर्ट

भारत के प्रति नेपाल को भड़काने वाला चीन अब खुद नेपाल के लिए खतरा बन गया है। चीन नेपाल की सीमा में घुस आया है। चीन ने कर्णाली प्रदेश के हुमला जिले में दो किमी भीतर घुसकर स्थायी निर्माण कर लिया है। इस क्षेत्र में नेपाली नागरिकों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। चीनी सैनिकों ने नेपाल का पिलर नंबर 11 भी उखाड़ दिया है। उधर, मामले के तूल पकड़ने पर हुमला के प्रमुख जिलाधिकारी चिरंजीवी गिरी ने चीनी अतिक्रमण की जांच के लिए संयुक्त टीम गठित कर दी है। जानकारी के अनुसार चीन सीमा से लगे हुमला जिले में दस साल से सक्रिय था। इस बीच उसने नाम्खा गांव पालिका के छह नंबर वार्ड लिमी के लाप्चा गांव में दो किमी अंदर घुस कर एक साथ नौ मकान बना लिए। बताया जा रहा है कि चीन ने नेपाली सरकार की अनुमति के बिना ही गांव की सीमा में भवन निर्माण कर लिया। वर्ष 2010 में लिमी से लाप्चा तक सड़क निर्माण के समय ही चीन ने तीन मकान बना दिए थे। अब चीनी सैनिक ग्रामीणों को वहां जाने नहीं दे रहे हैं। नागरिकों को धमकाकर लौटा दे रहे हैं। इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन के साथ ही नेपाल सरकार को दे दी गई है।जानकारी के मुताबिक नेपाल के कर्णाली प्रदेश का हुमला जुमला जिला चीन सीमा से लगा अति दुर्गम क्षेत्र है। यहां के लोग शारीरिक रूप से बेहद मजबूत होते हैं। यहां के घोड़े विशेष माने जाते हैं। नवंबर में भारत- नेपाल सीमा पर जौलजीवी में लगने वाले मेले में हुमला जुमला के घोड़े बिकने आते हैं। इनकी भारत में भी खासी मांग रहती है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hPCaCZ
कोई टिप्पणी नहीं