Breaking News

आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर मिली राहत, जानिए कैसे


सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। डीजल के दाम में गुरुवार को 16 पैसे की कटौती की गई थी, लेकिन आज दोनों ईंधन के दाम स्थिर रहे। दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव 82.08 रुपये और डीजल 73.40 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 88.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.94 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 83.57 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 76.90 रुपये प्रति लीटर है तो चेन्नई में पेट्रोल 85.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.71 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वहीं बीते 16 अगस्त से शुरू करें तो चार दिन, यानी बुधवार 19 अगस्त और 26 अगस्त, शनिवार 29 अगस्त, सोमवार 31 अगस्त को छोड़ दिया जाए तो शेष 13 दिन पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी ही हुई थी। पिछले पखवाड़े की शुरूआत में ही पेट्रोल की कीमतों में जो आग लगनी शुरू हुई , वह परसों तक जारी रही। यदि दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 13 किस्तों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हो गया है। कल और परसों पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई थी।बीते जुलाई में देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ाया था। उस दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें उस महीने इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EO24d6

कोई टिप्पणी नहीं