Breaking News

खुशखबरीः भारत ने किया ऐसी खतरनाक मिसाइल का परीक्षण, चीन और पाकिस्तान के उड़ेंगे होश


रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अहमदनगर स्थित के के रेंज में लेजर निर्देशित टैंक रोधी मिसाइल का अर्जुन टैंक से सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। परीक्षण के दौरान टैंक रोधी मिसाइल ने तीन किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। इस मिसाइल को अनेक प्लेटफार्म से लांच किये जाने की क्षमता के साथ विकसित किया गया है और अभी इसके परीक्षण किये जा रहे हैं। यह मिसाइल पुणे स्थित आर्मामेंट रिसर्च एंड डिवलेपमेंट इस्टेब्लिशमेंट , हाई एनर्जी मेट्रियल रिसर्च लेबोरेट्री और देहरादून स्थित इन्सट्रूमेंट रिसर्च एंड डिवलेपमेंट इस्टेब्लिशमेंट ने मिलकर विकसित की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टैंक रोधी मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ को बधाई दी है। डीआरडीओ के अध्यक्ष ने भी सभी वैज्ञानिकों की मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए सराहना की।बता दें कि भारत के पास नाग जैसी गाइडेड मिसाइल पहले से है। फिलहाल उसे NAMICA मिसाइल कैरियर (Nag Missile Carrier) से छोड़ा जाता है। नाग मिसाइल बड़े-बड़े टैंक्‍स को किसी भी मौसम में निशाना बना सकता है। इसमें इन्‍फ्रारेड भी है जो लॉन्‍च से पहले टारगेट को लॉक करता है। यह मिसाइल अचानक ऊपर उठती है कि फिर तेजी से ऐंगल पर मुड़कर अपने टारगेट की ओर जाती है। DRDO ने मंगलवार को ही अभ्‍यास हाई स्‍पीड एक्‍सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) का बालासोर में टेस्‍ट किया था। इससे पहले मई 2019 में भी इसका सफल टेस्‍ट हो चुका है। यह मिसाइल वेहिकल 5 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ सकता है। इसकी रफ्तार आवाज की रफ्तार से आधी है। इसमें 2G क्षमता है और 30 मिनट तक ऑपरेट करने की क्षमता है। यह पूरी तरह से ऑटोनॉमस फ्लाइट लेने में सक्षम है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mK1BcJ

कोई टिप्पणी नहीं