सुशांत केस से चर्चा में आए थे ये डीजीपी, अब नीतीश कुमार के साथ मिलकर किया ऐसा बड़ा काम

बिहार के पूर्व महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नीतीश कुमार की पार्टी सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के सांसद ललन सिंह और बिहार के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे।जदयू की सदस्यता ग्रहण करने और राजनीतिक पारी की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में पांडेय ने कहा कि राजनीति को वे ज्यादा नहीं जानते। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार हमारे नेता हैं, उनके और पार्टी की तरफ से जो आदेश मिलेगा उसका पालन करेंगे। बक्सर से चुनाव लड़ने के संबध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, पार्टी जो भी हमसे कहेगी वह करूंगा। अगर चुनाव लडऩे के लिए कहेगी तो चुनाव लड़ूंगा। पूर्व डीजीपी ने आगे कहा, मुझे अभी पता भी नहीं है कि राजनीति क्या होती है। जो भी हमारे नेता का आदेश होगा, उसका पालन होगा। पांडेय इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। गौरतलब है कि गुप्तेश्वर पांडेय ने मंगलवार, 22 सितंबर की देर शाम वीआरएस ले लिया था। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल पांच महीने बाद समाप्त होने वाला था। 31 जनवरी 2019 को उन्हें सूबे का डीजीपी बनाया गया था। राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को पूरा होने वाला था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j9q3lN
कोई टिप्पणी नहीं