छोटे से राज्य में कोरोना का कहर, एक झटके में सामने आए इतने मरीज, उड़ेंगे होश

त्रिपुरा में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 302 मामले पाये गये, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 24,728 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमण के कारण दो और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 267 हो गई। राज्य में कोविड-19 से मरने वाले 267 लोगों में से 146 पश्चिम त्रिपुरा जिले के हैं। कुल 499 लोगों को जी बी पंत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। त्रिपुरा में वर्तमान में 6,069 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 18,369 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। वहीं, 23 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं। अधिकारी ने बताया कि अब तक राज्य में कोविड-19 के लिए 3,80,782 नमूनों की जांच की गई है।वहीं देश की बात करें तो बीते 10 दिनों से भारत में कोरोना संक्रमण के प्रसार में मंदी देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद भारत दुनिया में रोजाना सबसे ज्यादा कोरोना मामले दर्ज करने वाला देश अभी भी बना हुआ है। भारत में 21 सितंबर से 27 सितंबर के बीच औसतन हर दिन 84 हजार कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस अवधि के दौरान 5 लाख 90 हजार 605 कोरोना के नए मरीज सामने आए। हालांकि, पिछले हफ्ते कोरोना की साप्ताहिक गिनती में 50 हजार की गिरावट दर्ज की गई है। यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3447mtp
कोई टिप्पणी नहीं