सुशांत केसः रिया चक्रवर्ती को फिर लगा तगड़ा झटका, बॉलीवुड के उड़ेंगे होश, जानिए कैसे

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को अभी जेल में ही रहना होगा। रिया चक्रवर्ती पिछले 14 दिनों से मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं और अगले 6 अक्टूबर तक उन्हें वहीं रहना होगा। दरअसल, विशेष अदालत ने रिया की न्यायिक हिरासत की अवधि 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी। बता दें कि आज यानी मंगलवार को रिया के 14 दिनों की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन था। एनसीबी की गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। रिया की जमानत याचिका दो बार कोर्ट से ठुकरा दी जा चुकी है।सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स कनेक्श की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को मुंबई से कई दौर की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। अगर रिया चक्रवर्ती इस मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें करीब 10 साल तक की सजा हो सकती है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे।28 वर्षीय रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों के बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी ने इस मामले में सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ की थी और कथित ड्रग रैकेट में इन सबकी भूमिका का पता लगाने के लिए एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती का सामना सुशांत सिंह राजपूत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, उसके घर के कर्मचारी दीपेश सावंत और शौविक चक्रवर्ती के साथ कराया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iRqhOo
कोई टिप्पणी नहीं