Breaking News

खुशखबरीः आज इतना सस्ता हो चुका है सोना और चांदी, बस एक क्लिक में जानें कीमत


विदेशों में पीली धातु पर दबाव के बीच घरेलू स्तर पर आज सोना करीब ढाई सौ रुपये और चांदी लगभग सात सौ रुपये लुढ़क गई। मल्टी कॅमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना वायदा 233 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत टूटकर 51,120 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। सोना मिनी 0.47 प्रतिशत की नरमी के साथ 51,189 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी वायदा भी 694 रुपये यानी 1.01 प्रतिशत लुढ़कर 67,800 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी मिनी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,797 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से विदेशों में पीली धातु में नरमी देखी गई। सोना हाजिर एक डॉलर टूटकर 1,930 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। चांदी हाजिर भी 0.08 डॉलर की गिरावट में 26.66 डॉलर प्रति औंस पर रही। हालांकि दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 5.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1,938.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।बता दें कि अमरीका में प्रॉपर्टी के बिक्री आंकड़ों में सुधार आने तथा भारत समेत दुनिया भर में लॉकडाउन खुलने से मांग बढ़ने का भी असर दिखा है। इससे गोल्ड मार्केट में सेंटिमेंट बदले और पीली धातु की कीमतों पर दबाव डला। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ समय तक कीमतों में दबाव जारी रहेगा। इस महीने कीमत पांच से 10 फीसदी कम हो सकती है। जैसे ही त्योहारी सीजन शुरू होगा, सोने की कीमत में फिर से बढ़त देखने को मिलेगी। ऐसे में बढ़ती कीमतों के चलते दिवाली तक सोना नया रिकॉर्ड बना सकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32eA2Am

कोई टिप्पणी नहीं