Breaking News

अब मुश्किल में फंसे अनुराग कश्यप, इस एक्ट्रेस ने लगाया यौन शोषण का आरोप


बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।पायल ने कश्यप के खिलाफ अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया और इस ट्वीट में भारत के प्रधानमंत्री के कार्यालय को भी टैग किया।पायल ने ट्वीट किया, अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आप कृपया इस पर कार्रवाई करें और देश को इस रचनात्मक आदमी के पीछे छुपे राक्षस को देखने दें। मैं जानती हूं कि इससे मुझे नुकसान हो सकता है, मेरी सुरक्षा खतरे में है। कृपया मेरी मदद करें।पायल के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सामने आईं और उन्होंने कश्यप की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, हर आवाज मायने रखती है हैशटैग मीटू, हैशटैग अरेस्टअनुरागकश्यप। साथ ही उन्होंने पायल की पोस्ट को भी रीट्वीट किया। वहीं अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर लिखा है, अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। यह बस शुरुआत है। बहुत फोन आ चुके हैं कि नहीं मत बोल और चुप हो जा। यह भी पता है कि पता नहीं कहां-कहां से तीर छोड़ें जाने वाले हैं। इंतजार है। इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा भी इस मामले में आगे आई हैं। उन्होंने ट्वीट किया, तुम अपनी शिकायत मुझे मेल कर सकती हो। राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले को देखेगा। पायल घोष ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, शुक्रिया मैं जल्द ही करूंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZSwe6c

कोई टिप्पणी नहीं