Breaking News

असम राइफल्स को मिली बड़ी कामयाबी, इस संगठन ने किया आत्मसमर्पण


नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (एनएससीएन) के अलग हुए धड़े के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिृत्त) न्येमलांग कोन्याक ने अपने सहयोगियों के साथ असम राइफल्स के अधिकारियों के समक्ष आत्मसर्पण किया। सूत्रों ने बताया कि न्येमलांग ने एनएशसीएन के सुधारवादी समूह में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। यह समूह केंद्र सरकार से वार्ता करने वाली कार्यकारी समिति का हिस्सा है। गृह मंत्रालय ने कथित तौर पर न्येमलांग और उनके सहयोगियों को भारतीय सीमा में प्रवेश करने तथा एनएससीएन सुधारवादी समूह में शामिल होने की अनुमति प्रदान कर दी है। न्येमलांग ने अधिकारियों को कुछ हथियार, गोला-बारूद तथा संचार उपकरण भी सौंपे हैं। उधर, नागालैंड में दीमापुर के इमलीयांगर मेमोरियल सेंटर हॉल के पास अज्ञात बंदूक धारियों ने असम निवासी एक ट्रक चालक की गोली मार कर हत्या कर दी । सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह वारदात कल तडक़े हुयी। मृतक की पहचान असम के धेमजी निवासी जितेन गोगोई (30) के तौर पर हुयी है। सूत्रों ने बताया कि वारदात वाले समय वह (जितेन) असम के गुवाहाटी से सेनेटरी वेयर और पशु आहार लेकर यहां आ रहा था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33VDOhk

कोई टिप्पणी नहीं