बिहार में नीतीश और तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें, पप्पू यादव ने बनाया नया गठबंधन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक और नया गठबंधन उभरकर सामने आया है। पप्पू यादव की जन अधिकारी पार्टी, चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी, बीएमपी और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने मिलकर पीडीए (प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस) बना लिया है। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार को कैसे बचाया जाए, इसके लिए यह गठबंधन बनाया गया है। कांग्रेस के साथ गठबंधन न करने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस की आदत अपमान करवाना हो गई है। पप्पू यादव ने गठबंधन को मानवतावादी और सब को लेकर चलने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन 30 साल के महापाप को समाप्त करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी बात राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से भी हो रही है, उनका भी इस गठबंधन में स्वागत है। दो दिनों में इस गठबंधन में और पार्टियां शामिल होंगी। उन्होंने लोजपा और कांग्रेस को भी इस गठबंधन में शामिल होने की दावत दी।पप्पू यादव ने दो दिनों के बाद कॉमन कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने एनडीए और महागठबंधन दोनों को निशाना बनाते हुए कहा कि 30 साल का यह महापाप अब खत्म होना चाहिए। पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान गुजरात और दिल्ली में लाचार बिहारियों की मदद नहीं की। उन्होंने नीतीश कुमार पर रघुवंश बाबू के अपमान का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लाश पर राजनीति कर रहे हैं। वहीं जाप अध्यक्ष ने कहा कि चंद्रशेखर जी बिहार बचाने के लिए आए हैं। हम उपेन्द्र कुशवाहा जी का, चिराग पासवान जी का और कांग्रेस का भी स्वागत करेंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kWTcRs
कोई टिप्पणी नहीं