Breaking News

पार्क से लाया था कांच का टुकड़ा, जांच कराने पर निकला बेशकीमती हीरा, बदल गई किस्मत


कहा जाता है कि देने वाला जब भी देता है छप्पर फाडकऱ देता है। ऐसा ही हुआ अमरीका के अर्कंसास के एक बैंक मैनेजर के साथ। अर्कंसास में क्रेटर ऑफ डायमंड्स स्टेट पार्क घूमने गए 33 वर्षीय बैंक मैनेजर केविन किनार्ड को 9.07 कैरेट का हीरा मिला। केविन ने पहले इसे कांच का टुकड़ा समझा, लेकिन बाद में जांच करवाने पर पता चला कि यह बेशकीमती हीरा है। पार्क से हीरे खोजकर ले जाने की छूट होती है। केविन का कहना है कि पार्क में जो कुछ क्रिस्टल जैसा लगता, मैं उठा लेता था। जांच में पता चला कि यह बड़ा टुकड़ा हीरा है।डायमंड्स स्टेट पार्क 1972 में खोला गया था। यहां मिलने वाले हीरों के कारण ही इस पार्क को यह नाम दिया गया है। मिलने वाली वस्तु पर उसे पाने वाले व्यक्ति का ही अधिकार होता है। यह पार्क एक प्राचीन ज्वालामुखी क्रेटर के ऊपर बना है, जहां लाखों साल पहले हीरे मिलना शुरू हुए। इस पार्क में आकर आगंतुक खुद हीरों की खोज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें दस डॉलर की टिकट लेनी होती है। किनार्ड यहां हीरों की खोज में दूसरी बार आए थे।किनार्ड को मिला हीरा इस पार्क में मिला दूसरा सबसे बड़ा हीरा है। इससे पहले साल 1975 में यहां 16.37 कैरेट का हीरा अमरिलो स्टारलाइट मिला था, जिसकी कीमत 175,000 डॉलर थी। वहीं किनार्ड के हीरे का वजन 9.07 कैरेट है, इस हीरे को किनार्ड फ्रेंडशिप डायमंड नाम दिया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/334yitJ

कोई टिप्पणी नहीं