चेन्नई पर शानदार जीत से राजस्थान अंकतालिका में टॉप पर, इन खिलाड़ियों ने मिलकर खड़ा किया विशाल स्कोर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के चौथे मैच में 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 16 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वह अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन ही बना पाई।राजस्थान रॉयल्स को 216 रन के स्कोर तक पहुंचाने में संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर ने अहम भूमिका निभाई। संजू ने 32 गेंद पर एक चौके और 9 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। स्मिथ 47 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के जड़ने के बाद 69 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने 8 गेंद में 4 छक्के की मदद से 27 रन बनाए। वहीं टॉम कुरन और राहुल ने 10-10 रन, रियान पराग और जैसवाल ने 6-6 रन और उथप्पा ने 5 रन जोड़े।चेन्नई की ओर से सैम करन सबसे सफल रहे। सैम ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए। दीपक चाहर ने 31, लुंगी एंगिडी ने 56 और पीयूष चावला ने 55 रन देकर 1-1 विकेट लिए। चेन्नई के गेंदबाजों ने 9 रन अतिरिक्त से दिए।चेन्नई की ओर से डुप्लेसी ने 37 गेंदों पर 72 रन बनाए। इसमें एक चौका और 7 छक्के शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 3 छक्कों की मदद से 17 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए। हालांकि, उनकी टीम आखिर में छह विकेट पर 200 रन तक ही पहुंच पाई। संजू सैमसन ने दो स्टम्प करने के अलावा दो कैच भी लिए, जबकि लेग स्पिनर राहुल तेवतिया ने 37 रन देकर तीन विकेट लिए।इस मैच में कुल 33 छक्के लगे जो आईपीएल का नया रिकॉर्ड है। शेन वाटसन (21 गेंदों पर 33) और मुरली विजय (21 गेंदों पर 21) ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े, लेकिन ये दोनों अपनी पारियां लंबी नहीं खींच पाए। वाटसन ने इस बीच जोफ्रा आर्चर (26 पर एक) और श्रेयस गोपाल (38 पर एक) पर लंबे शॉट खेलने के बाद टॉम करन (54 पर एक) पर लगातार दो छक्के लगाए।संजू सैमसन ने विकेटकीपिंग में भी प्रभाव छोड़ा। उन्होंने तेवतिया पर लगातार दो छक्के लगाने वाले सैम करन (6 गेंदों पर 17) और रितुराज गायकवाड़ को इसी गेंदबाज के ओवर में स्टम्प किया। फिर केदार जाधव (16 गेंदों पर 22) का एक हाथ से खूबसूरत कैच लिया।धोनी जब क्रीज पर उतरे तब चेन्नई को 38 गेंदों पर 103 रन की जरूरत थी। डुप्लेसी ने इसके बाद हाथ खोले। उन्होंने तेवतिया पर दो और उनादकट पर तीन छक्के लगाकर 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। सैमसन ने उनका हवा में लहराता कैच लिया। धोनी ने टॉम करन के पारी के आखिर ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर अपने तेवर दिखाए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35YZHz6
कोई टिप्पणी नहीं