Breaking News

दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बुरे दिन शुरु, नारकोटिक्स ने किया ऐसा बड़ा काम


सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में जुड़े ड्रग के एंगल को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। एनसीबी ने इस मामले में बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। अगले 3 दिन में सभी को पूछताछ के लिए आना है। सभी को समन जारी है। दीपिका पादुकोण सहित चारों एक्ट्रेस को अगले 3 दिन में पूछताछ के लिए आना है। एक्ट्रेस रकुल प्रीत, सिमोन खंबाटा और सुशांत की पूर्व मैनजर श्रुति मोदी को 24 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दीपिका पादुकोण और करिश्मा प्रकाश को 25 सितंबर को बुलाया गया है, जबकि सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से 26 सितंबर को पूछताछ होगी।सुशांत मामले की जांच का दायरा बढऩे और इसमें ड्रग्स का एंगल जुडऩे के बाद बॉलीवुड के कई बड़े नाम इस मामले में सामने आए हैं। सुशांत को 14 जून को उनके मुंबई स्थित आवास में मृत पाया गया था। दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से एनसीबी ने मंगलवार को पूछताछ की थी। जानकारी के अनुसार, जांचकर्ताओं को करिश्मा के फोन पर वॉट्सएप मैसेज मिले थे जिसमें किसी ‘डी ’ और ‘के’ के बीच ड्रग्स के इंतजाम के बारे में बातचीत है।दरअसल, एनसीबी ने मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को 9 सितंबर को अरेस्ट किया था। रिया पर आरोप है कि वह अपने बॉयफ्रेंड सुशांत के लिए ड्रग्स का इंतजाम करती थी। सुशांत मामले में बड़े ड्रग्स कनेक्शन की खुलासा करने वाली एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ में कई अहम राज उगलवाए हैं। खबर है कि रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में बड़ा खुलासा किया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cpyDKy

कोई टिप्पणी नहीं