Breaking News

बिहार में थम नहीं रहा कोरोना, एक झटके में सामने आए इतने मरीज


बिहार के सभी अड़तीस जिले में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 1616 नए मामले की पुष्टि के बाद राज्य में अबतक पॉजिटिव हुए कुल लोगों की संख्या बढ़कर 166987 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 18 सितंबर की जांच रिपोर्ट के आधार पर बताया कि पिछले चौबीस घंटे में पटना जिले में फिर सबसे अधिक 263 व्यक्ति संक्रमित पाए गए, जिससे यहां कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 25350 हो गई है। इस दौरान पटना के बाद केवल अररिया में सौ से अधिक 107 पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है। इसके बाद सुपौल जिले में 93, मधुबनी में 91, नालंदा में 63, सहरसा में 59, मधेपुरा में 53, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और पूर्णिया में 52-52, मुजफ्फरपुर में 49, सारण में 43, पश्चिम चंपारण में 39, बेगूसराय और शेखपुरा में 36-36, कटिहार और रोहतास में 32-32, बांका और भागलपुर में 31-31 तथा किशनगंज और वैशाली में 30-30 व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसी तरह औरंगाबाद में 29, भोजपुर में 27, गया में 26, जमुई में 25, मुंगेर और समस्तीपुर में 24-24, लखीसराय और सीवान में 22-22, बक्सर और दरभंगा में 21-21, सीतामढ़ी में 19, जहानाबाद में 18, नवादा में 16, अरवल में 13, खगड़यिा में 10, शिवहर में आठ तथा कैमूर में सात व्यक्ति कोविड-19 का शिकार हुए हैं। विभाग ने बताया कि बिहार से बाहर के आठ लोगों का पटना में, एक-एक व्यक्ति का गया और वैशाली में सैंपल जांच के लिए लिया गया। जांच में इन सभी को भी पॉजिटिव पाया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mzv35l

कोई टिप्पणी नहीं