अब तक इतने लोगों ने जीती कोरोना से जंग, सामने आए ऐसे आंकड़े

देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान 66,659 कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने से राष्ट्रीय औसत रिकवरी दर 77.15 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में 66,659 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, जिससे अब तक कोरोना संक्रमण को मात देने वाले व्यक्तियों की संख्या बढकऱ 30,37,151 हो गयी है। रिकवरी दर के मामले में दिल्ली सबसे आगे है। राष्ट्रीय राजधानी में रिकवरी दर 88 प्रतिशत है। इसके अलावा बिहार में रिकवरी दर 87 प्रतिशत, तमिलनाडु में रिकवरी दर 87 प्रतिशत, राजस्थान में 83 प्रतिशत, हरियाणा में 80 प्रतिशत और गुजरात में 81 प्रतिशत है। इनके अलावा ओडिशा में रिकवरी दर 77 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 77 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 76 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 77 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 75 प्रतिशत, तेलंगाना में 75 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 73 प्रतिशत, कर्नाटक में 72 प्रतिशत, केरल में 72 प्रतिशत,पंजाब में 71 प्रतिशत, झारखंड में 66 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 83,341 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढकऱ 39,36,747 हो गयी है। हालांकि, 03 सितंबर को 66,659 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 1,096 मरीजों की मौत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 15,586 की तेजी आयी है। देश भर में इस समय कोरोना संक्रमण के 8,31,124 सक्रिय मामले हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z4aqE0
कोई टिप्पणी नहीं