Breaking News

सीमा विवाद के बाद भी मोदी सरकार ने दिखाया बड़ा दिल, नेपाल को दिया तोहफा, जानिए कैसे


नेपाल की ओर से लगातार नए-नए विवाद खड़े करने के बावजूद भारत ने दरियादिली दिखाते हुए पड़ोसी देश को दो आधुनिक ट्रेनें सौंपी हैं। जगह-जगह स्टेशन पर इन ट्रेनों का भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोग इन्हें देखने स्टेशन भी पहुंचे।जानकारी के अनुसार सीमा विवाद के बीच भारत ने नेपाल को दो आधुनिक ट्रेनें सौंपी हैं, जो दिसंबर के मध्य से बिहार के जयनगर और धनुषा जिले के कुर्था के बीच संचालित होंगी। दोनों देशों के बीच यह पहली ब्रॉड गेज की रेल सेवा होगी। कोंकण रेलवे ने जयनगर-कुर्था बड़ी लाइन के लिए नेपाल रेलवे को दो आधुनिक डीजल-इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (डीएमयूसी) ट्रेनों को सौंपा। इन ट्रेनों का निर्माण एकीकृत रेल डिब्बा कारखाना, चेन्नई द्वारा आधुनिक सुविधाओं और नवीनतम तकनीक के जरिए किया गया है। भारत से ट्रेनों के नेपाल में पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर भारतीय तकनीशियन और नेपाल रेलवे कर्मचारियों का स्वागत किया गया। खास बात यह थी कि कोरोना महामारी के बावजूद नई ट्रेनों को देखने के लिए हजारों लोग एकत्र हुए। बताया जा रहा है कि कुर्था से जयनगर तक 35 किलोमीटर के बीच ट्रेन परिचालन होगा, जिससे दोनों देशों के नागरिकों को लाभ मिलेगा। नेपाल रेलवे कंपनी के महानिदेशक गुरु भट्टाराई के अनुसार बड़ी लाइन की पटरियों पर नई ट्रेनों का ट्रायल परिचालन हाल ही शुरू हुआ जिसका निर्माण पिछले साल पूरा हो गया था।जानकारी के अनुसार महामारी के कारण सीमा के जल्द खुलने के आसार कम ही हैं इसलिए ट्रेन सेवाएं तुरंत शुरू नहीं होगी और ट्रेनों को रखरखाव और सुरक्षा के लिए जयनगर में नेपाल रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया जाएगा। नेपाल रेलवे कंपनी के अभियंता बिनोद ओझा ने कहा, दिसंबर के मध्य में राम-जानकी विवाह महोत्सव के आसपास ट्रेनों के नियमित संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kDZcyJ

कोई टिप्पणी नहीं