सुशांत केसः रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक के लिए कल सबसे अहम दिन, जानिए कैसे

मुंबई की एक विशेष अदालत रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत की याचिका पर 10 सितंबर (गुरुवार) को सुनवाई करेगी। ये जानकारी इनके वकील सतीश मानेशिंदे ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि 20 पन्नों की जमानत याचिका अदालत में लगाई गई है, जिस पर गुरुवार को सुनवाई होगी। रिया चक्रवर्ती को नारकोक्सि कंट्रोल ब्यूरो ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उसे बुधवार को भायकुला जेल में शिफ्ट किया गया। एनसीबी ने फिल्म उद्योग में ड्रग्स कनेक्शन की जांच करने के लिए रिया चक्रवर्ती से तीन दिन तक कड़ी पूछताछ की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एनसीबी के उप निदेशक एम.ए. जैन ने कहा, रिया पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 (सी), 20 (बी)(दो), 22, 27ए, 28 और 29 के तहत ड्रग्स एंगल में उनकी कथित भूमिका के लिए आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा उसने अब तक एनसीबी को जो भी जानकारी दी, वह उसकी ‘‘गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त’’ थी।उधर, दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बॉलीवुड के उन सेलेब्रिटीज पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं, जो अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को अपना समर्थन दे रहे हैं। विद्या बालन, तापसी पन्नू, करीना कपूर खान, अनुराग कश्यप और हंसल मेहता जैसे बॉलीवुड हस्तियों संग दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से लक्ष्मी मांचू जैसे कई कलाकार रिया को अपना समर्थन दे रहे हैं। कुछ लोग ‘लेट्स स्मैश पेट्रीयाकी’ यानि कि ‘पितृसत्तात्मकता को खत्म करो’ लाइन को भी पोस्ट कर रहे हैं। मंगलवार को रिया जब एनसीबी ऑफिस पहुंची हुई थी, तो उनकी टी-शर्ट पर यही लाइन लिखी हुई थी।यह कैप्शन पर कुछ इस तरह से था, ‘‘रोजेस आर रेड, वायलेट्स आर ब्लू, लेट्स स्मैश पेट्रीयाकी, मी एंड यू।’’ श्वेता ने अपने भाई सुशांत के लिए इस लाइन में कुछ बदलाव कर इसे कुछ इस अंदाज में पोस्ट किया, ‘‘रोजेस आर रेड, वायलेट्स आर ब्लू, लेट्स स्टैंड फॉर द राइट, मी एंड यू।’’ अपने पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘‘हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांतसिंहराजपूत।’’
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32cEteV
कोई टिप्पणी नहीं