Breaking News

ये है किस्मतः कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार, एक झटके में बना साढ़े सात करोड़ का मालिक


कहते हैं देने वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़ कर देता है। और ऐसा ही एक मामला सामने आया है कोच्चि में। यहां 24 साल के अनंतु विजयन रातोंरात करोड़ बन गए। अनंतु विजयन कोच्चि के एक मंदिर में क्लर्क की नौकरी करते हैं। उन्होंने ओणम बंपर लॉटरी का 300 रुपये का टिकट खरीदा था, जिसमें उनकी 12 करोड़ की लॉटरी लग गई, टैक्स काटने के बाद उन्हें 7.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस परिवार के लिए यह सपना सच होने जैसा है। अनंतु क्लर्क हैं और उनके पिता पेंटर का काम करते हैं। बहन एक फर्म में अकाउंटेंट थी लेकिन कोरोना काल में उसकी नौकरी चली गई। वहीं लॉकडाउन के कारण पिता को भी काम नहीं मिल रहा था। लेकिन रविवार शाम को केरल सरकार ने ओणम बंपर लॉटरी 2020 के नतीजे घोषित किए तो मानों हमारे लिए सब बदल गया। हमें विश्वास ही नहीं हुआ कि हमने 12 करोड़़ रुपए का ईनाम जीता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kIUkIG

कोई टिप्पणी नहीं