कोरोना से बिहार का बुरा हाल, फिर सामने आए इतने मरीज, उड़ेंगे नीतीश सरकार के होश

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,42,156 पहुंच गई है। बिहार में गुरुवार को 1,922 नए मामले सामने आए। फिलहाल राज्य में कोरोना के 16,451 सक्रिय मरीज हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,922 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,42,156 पहुंच गई है।पिछले 24 घंटों के दौरान 1,572 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में अब तक 1,24,976 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। बिहार राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का रिकवरी रेट 87$ 91 प्रतिशत पहुंच गया है। बिहार में कोविड-19 के फिलहाल 16,451 सक्रिय मरीज हैं।पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,40,931 नमूनों की जांच हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इस तरह राज्य में अब तक कुल 728 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पटना जिले में गुरुवार को 255 मामले सामने आए हैं, जबकि अररिया में 121, औरंगाबाद में 69, भागलपुर में 103, पूर्वी चंपारण में 81, गया में 59, मधुबनी में 121, मुजफ्फरपुर में 113, पूर्णिया में 67 तथा सुपौल में 59 संक्रमित मिले हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lPISfG
कोई टिप्पणी नहीं