Breaking News

कोरोना के कहर के बीच सामने आई खौफनाक बीमारी, पानी पीने पर लगी पाबंदी, मचा हड़कंप


अमरीका में कोरोना कहर के बीच एक और मुसीबत आ खड़ी हुई है। महामारी के दंश के साथ-साथ मस्तिष्क खा जाने वाले सूक्ष्म जीव अमीबा का प्रकोप सामने आया है। पेयजल आपूर्ति में अमीबा पाए जाने के बाद टेक्सास राज्य में हडक़ंप मच गया। कई शहरों में पेयजल आपूर्ति का पानी न पीने की चेतावनी जारी की गई है।जानकारी के अनुसार टेक्सास में लेक जैक्सन में अमीबा के कारण एक बच्चे की मौत हो गई। जांच के दौरान पानी की आपूर्ति में मस्तिष्क खाने वाले सूक्ष्म जीव की मौजूदगी पाई गई थी। इसके बाद लोगों को नल के पानी का उपयोग नहीं करने को कहा गया है। अधिकारियों के मुताबिक पानी को कीटाणुरहित कर दिया गया है, लेकिन एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि अमरीका में अमीबा से यह पहली मौत नहीं है। इससे पहले 2011 और 2013 में भी दक्षिणी लुइसियाना में मौत हो चुकी है। यह अमीबा 1970 और 80 के दशक में ऑस्ट्रेलिया और 2008 में पाकिस्तान की पेयजल आपूर्ति में भी पाया गया था।मीडिया में छपी खबरों के अनुसार टेक्सास में पिछले दिनों को एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जांच में अमीबा के होने की बात सामने आई। डॉक्टरों ने बताया कि अमीबा के संपर्क में आने के कारण जोशिया मैकइंटायर की मौत हो गई। वह उस क्षेत्र के पानी से बीमार हो गया था। इसके बाद, निवासियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे नल के पानी का उपयोग न करें। विशेष तौर पर पानी को मुंह और नाक के जरिए शरीर के अंदर न जाने दें। प्रभावित क्षेत्रों में लेक जैक्सन, फ्रीपोर्ट, एंग्लटन, ब्रेजोरिया, रिचवुड, ऑयस्टर क्रीक, क्लूट और रोसेनबर्ग शामिल हैं। हालांकि, बाद में लेक जैक्सन को छोडकऱ बाकी जगहों से चेतावनी को हटा दिया गया है।जानकारी के मुताबिक अमीबा मस्तिष्क खाने वाला सूक्ष्म जीव है। इस अमीबा का नाम नेगलेरिया फाउलरली भी कहा जाता है। यह मस्तिष्क में घातक संक्रमण का कारण बन सकता है। अमीबा नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है और वहां से मस्तिष्क तक जाता है। यह जीवाणु मिट्टी, गर्म झील, नदियों और गर्म जलधाराओं में पाया जाता है। सही रखरखाव के अभाव में स्विमिंग पूल में भी अमीबा मौजूद हो सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3czBKQj

कोई टिप्पणी नहीं