बिहार में कोरोना का कोहराम, 709 लोगों की हुई मौत

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,38,265 पहुंच गई है। बिहार में मंगलवार को 1,928 नए मामले सामने आए। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 15 संक्रमितों की मौत हो गई है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,928 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,38,265 पहुंच गई है।पिछले 24 घंटों के दौरान 2,029 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब तक 1,21,601 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। बिहार राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का रिकवरी रेट 87.95 प्रतिशत पहुंच गया है। बिहार में कोविड-19 के फिलहाल 15,954 सक्रिय मरीज हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,15,559 नमूनों की जांच हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इस तरह राज्य में अब तक कुल 709 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पटना जिले में मंगलवार को 298 मामले सामने आए हैं, जबकि अररिया में 103, बेगूसराय में 70, भागलपुर में 86, पूर्वी चंपारण में 58, गोपालगंज में 55, कटिहार में 51, किशनगंज में 41, मधेपुरा में 52, मधुबनी में 113, मुजफ्फरपुर में 83 और पूर्णिया में 71 संक्रमितों की पहचान हुई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Gik6o6
कोई टिप्पणी नहीं